Search

 
 
 

धनबाद : दुर्घटना मामलों में मुआवजा भुगतान जल्द करें इंश्योरेंस कंपनियां- प्रधान जिला जज

 

मोटर यान दुर्घटना दावा पर विशेष लोक अदालत आठ जून को

Dhanbad : मोटर यान दुर्घटना से जुड़े दावों के निबटारे के लिए धनबाद सिविल कोर्ट में आठ जून को विशेष लोक अदालत लगेगी. यह लोक अदालत पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से लगाई जा रही है. जिसकी व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद के चेयरमैन सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा ने सोमवार को इंश्योरेंस कंपनियों के अधिकारियों व अधिवक्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने इंश्योरेंस कंपनियों को निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा विवादों का निपटारा लोक अदालत में कराएं. ताकि पक्षकारों को परेशानी न हो और उन्हें उचित मुआवजा मिल सके. बैठक के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मुआवजे के भुगतान मे विलंब के लिए इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों को फटकार भी लगाई. डालसा के सचिव अवर न्यायाधीश राकेश रोशन ने बताया कि आठ जून को लगने वाली विशेष लोक अदालत की तैयारी को लेकर तीन जून से सात जून तक प्री सीटिंग बैठक बुलाई गई है. मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीकांत पाठक, प्रभाकर सिंह, सुजीत कुमार सिंह, डीसी अवस्थी, नीरज विश्वकर्मा, एसएन मिश्रा, प्रफुल्ल कुमार, संजय कुमार सिंह, साकेत कुमार, अंजनी अनुज, पारस कुमार सिन्हा, राकेश कुमार, इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी  व अधिवक्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही