Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बीमा सप्ताह के मद्देनजर गुरुवार 8 सितंबर को एलआईसी झरिया शाखा 3 में कर्मचारी संघ की बैठक हुई. संघ के सदस्यों ने केंद्र सरकार की नीतियों के साथ एलआईसी में आईपीओ का विरोध किया. सदस्यों ने कहा कि एलआईसी का गठन इसलिये किया गया था, ताकि देश के लोगों को बचत का लाभ मिल सके. लोगों में एलआईसी के प्रति अटूट विश्वास बना हुआ है. परंतु केंद्र सरकार आईपीओ के जरिये इस विश्वास को खत्म करने पर तुली हुई है. अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ आईपीओ का जोरदार विरोध कर रहा है. आगे भी यह विरोध जारी रहेगा. बैठक में अमरजीत राजवंशी, प्रशांत कुमार सिन्हा, अरुणा कुमारी, लीना प्रिया, बिजेंदर राजभर, नितेश कुमार , विनीत कुमार,नागेंद्र सिंह, जनताराम, संजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : एलआईसी में आईपीओ का विरोध करेगा बीमा कर्मचारी संघ
Last Updated: Sep 08, 2022 12:00 AM (IST)