Search

 
 
 

धनबाद: उग्रवाद प्रभावित नेरो को मिला सहयोग फाउंडेशन का साथ

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मध्य विद्यालय नेरो के प्रांगण में आज सहयोग फाउंडेशन धनबाद ईकाई की अध्यक्ष नीतू तिवारी, उपाध्यक्ष पूजा क्रांतिकारी, संरक्षक अंजू कटेसरिया, रिंकू सिंह, मीनाक्षी सेन एवं कार्यकारिणी सदस्य पूरे लावलश्कर वजोश- खरोश के साथ पहुंचे. उद्देश्य था पारसनाथ के वनाच्छादित क्षेत्र के दूरस्थ स्कूल तक पहुंचना, छात्रों में पढ़ने के भाव को जगाना, अभिभावकों में विद्यालय के प्रति और बच्चों के प्रति समर्पण भाव उत्पन्न करना और उत्साहवर्धन के लिए सहायक सामग्री का वितरण करना. सहयोग फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती नीतू तिवारी ने बच्चों को प्रत्येक दिन विद्यालय आने और नियमित पोशाक में उपस्थित होने पर जोर दिया. उपाध्यक्ष पूजा क्रांतिकारी ने नए इनोवेशन पर कैसे फोकस किया जा सकता है, उसके महत्व को बताया. विद्यालय की ओर से प्रभारी प्रधानाध्यापक कनक कांति मेहता एवं प्रति नियोजित सहायक शिक्षक राजेंद्र प्रसाद मौजूद थे. विद्यालय को समर्थन दे रही स्थानीय बेटियां सुश्री चमेली कुमारी, सुश्री काजल कुमारी, सुश्री पिंकी कुमारी व विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से महेंद्र महतो, ललिता देवी आदि मौजूद थे. नेरो पंचायत के युवा मुखिया उमेश कुमार महतो ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय के प्रति गांव वालों की सोच बदल रही है और अब धनबाद शहर स्थित सहयोग फाउंडेशन जैसी संस्थाएं विद्यालय के भविष्य को संवारने के लिए तत्पर हैं. बच्चों ने इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए. फाउंडेशन ने विद्यालय को सैनिटाइजर  और हैंड वॉच उपलब्ध कराया. सभी 112 बच्चों को चॉकलेट, बिस्कुट, कुरकुरे, कलम, कॉपी और आकर्षक उपहार दिए गए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही