Search

 
 
 

धनबाद : ऐसे कार्यक्रमों से होता है बच्चों का बौद्धिक विकास : अरूप चटर्जी

 

सालुकचपड़ा गांव में क्विज प्रतियोगिता, विजयी बच्चों को मिला पुरस्कार

Nirsa : केलियासोल प्रखड के सालुकचपड़ा गांव में शुक्रवार 25 अगस्त को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक आप चटर्जी उपस्थित थे. श्री चटर्जी ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे बच्चों को पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया. अपने संबोधन में उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजक को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए. इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेने से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है, वही आपस में कंपीटीशन की भावना भी बढ़ती है. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में उनसे जो भी सहायता होगी, वह बेहिचक आगे रहेंगे. मौके पर सौरव चटर्जी, पार्थो बनर्जी, सुमय मुखर्जी, सोभोंन बनर्जी, उत्पल दे, आशुतोष आचार्य, उज्जवल आचार्य, बेनी माधव बनर्जी, पप्पू गोस्वामी, जयदेव आचार्य, मलय आचार्य, जीवन कर्मकार, आलोक धीवर, सजल अचार्जी, अभिषेक दत्ता सहित काफी संख्या में गांव के गणमान्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही