Search

 
 
 

धनबाद : बुद्धिजीवी एकता मंच ने 5 चिकित्सकों का किया सम्मान

 
Govindpur :  डॉक्टर्स डे पर शनिवार 1 जुलाई को विश्वकर्मा पॉली क्लिनिक में सम्मान समारोह आयोजित कर बुद्धिजीवी एकता मंच ने 5 चिकित्सकों को सम्मानित किया. अध्यक्ष उमेश चंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में डॉ. केआरपी सिन्हा, डॉ. मनोज कविराज, डॉ. शशि भूषण सिंह, डॉ. यूएल विश्वकर्मा एवं डॉ. आनंद मोदी को शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया गया. चिकित्सकों ने कहा कि इस तरह के सम्मान से डॉक्टरों में ऊर्जा एवं और अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है. अध्यक्षीय भाषण में श्री सिंह ने कहा कि हमारी संस्था की ओर से यह परंपरा जारी रहेगी. स्वागत भाषण दिनेश कुमार राय, संचालन जय प्रकाश मिश्र एवं धन्यवाद ज्ञापन सुशांतो पांडेय ने किया. सम्मान समारोह में नवल सिंह चौधरी, दीपक दत्ता, एसएन लाल त्यागी, अनिल सिंह, डॉ. आरके शर्मा, अंजु शुक्ला, सीके झा, राजकुमार मिस्त्री, गोवर्धन पाठक, चंद्रभूषण तिवारी, मो. रफीक अंसारी, शिशिर भगत, रमन प्रसाद, उज्ज्वल मंडल आदि ने भी विचार रखे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-archery-association-honored-dr-shivani-and-dr-neha/">धनबाद

: तीरंदाजी संघ ने किया डॉ शिवानी और डॉ नेहा को सम्मानित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही