Dhanbad : जिले में शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा डायरिया से बचाव को लेकर 6 जून को सदर अस्पताल में सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा शुरू किया गया, जो 17 जून तक चलेगा. उद्घाटन सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा, प्रभारी उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार, डॉक्टर संजीव गोलास तथा डॉक्टर रोहित गौतम ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर सिविल सर्जन ने अस्पताल में उपस्थित माताओं को डायरिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए ओआरएस घोल का वितरण किया. सिविल सर्जन ने बताया कि डायरिया बाल मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है. इसे नियंत्रित करने, कारण व इसके निदान के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन महत्वपूर्ण है. पखवाड़ा के तहत कम उम्र के बच्चों के बीच ओआरएस व जिंक की दवा वितरित की जाएगी. ओआरएस व जिंक के प्रयोग से डायरिया से होने वाली मौत को टाला जा सकता है. उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जिंक दवा के प्रयोग दस्त के दौरान उचित पोषण व समुचित इलाज के प्रति आम लोगों को जागरूक किया जाएगा. सहिया बहनें घर-घर जाकर शून्य से 5 वर्ष के बच्चों के लिए ओआरएस तथा जिंक दवा का वितरण करेंगी. [wpse_comments_template]
धनबाद : सदर अस्पताल में सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा शुरू
Last Updated: Jun 06, 2023 12:00 AM (IST)