Search

 
 
 

धनबाद : बॉर्डर, चेकनाका, रेलवे स्टेशन व बाजारों में करें सघन जांच- डीसी

 
Dhanbad : धनबाद की डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में इनफोर्समेंट एजेंसियों के साथ बैठक की. बैठक में विधानसभा चुनाव स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से  संपन्न कराने पर चर्चा की गई. डीसी ने उड़न दस्ता, स्टैटिक सर्विलांस, उत्पाद विभाग की टीमों में प्रतिनियुक्त होने वाले वरीय अधिकारियों को विधानसभा आम चुनाव को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए. कहा कि बॉर्डर पर बने चेकनाका, रेलवे स्टेशन व आसपास के बाजारों में चुनाव के दौरान संघन जांच करें ताकि हथियार, बड़ी रकम, अवैध शराब, ज्वेलरी आदि ले जाते हुए व्यक्ति की पहचान की जा सके. इसी तरह बैंकों में भी बड़ी हर रकम निकासी पर नजर रखें और संदिग्धों की जानकारी दें. उन्होंने सहायक उत्पाद आयुक्त को कहा कि अवैध शराब को लेकर लगातार छापेमारी करें साथ ही नारकोटिक्स से संबंधित मामलों पर भी नजर बनाये रखें. सीआईएसएफ को भी लगातार छापेमारी अभियान चलाने को कहा. बैठक में मौजूद एसएसपी एचपी जनार्दनन ने कहा कि स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए धनबाद पुलिस पूरी तरह तैयार है. जिले के सभी बॉर्डर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. दूसरे राज्य व जिलों से आने वाले वाहनों की भी जांच की जा रही है. कार्य में लगे सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को उन्होंने सतर्क रहने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी किसी भी प्रकार से चुनाव को प्रभावित नहीं कर सके. बंगाल सीमा से सटे मैथन चेकपोस्ट पर विशेष निगरानी रखें. बैठक में आयकर आयुक्त,  कस्टम डिपार्टमेंट के नोडल पदाधिकारी, जिला वन प्रमण्डल पदाधिकारी, सहायक उत्पाद आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

जमीनी स्तर पर मतदाताओं को करें जागरूक

इस बीच एक अन्य समाचार के अनुसार, डीसी माधवी मिश्रा ने स्वीप (सिस्टेमैटिक वोटर एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) कोषांग की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हाउस टू हाउस स्वीप एक्टिविटी का आयोजन कर जमीनी स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करें. लोकसभा चुनाव में जहां कम मतदान हुआ हैं, वहां विशेष ध्यान दें. नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हैप्पी स्ट्रीट, दीपावली महोत्सव, हाफ मैराथन, मशाल जुलूस, फूड फेस्टिवल, मानव श्रृंखला, रैली आदि का आयोजन किया जाएगा. यह भी पढ़ें : नीरज">https://lagatar.in/neeraj-singh-murder-case-accused-w-mishra-gets-bail/">नीरज

सिंह मर्डर केस के आरोपी डब्ल्यू मिश्रा को मिली जमानत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही