Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: इंटर व मैट्रिक की परीक्षा 24 मार्च से, उड़नदस्ता टीम गठित

Advertisement
Advertisement
Dhanbad :  झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा कल यानी 24 मार्च गुरुवार से शुरू होगी. कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी. एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी एवं उड़न दस्ता के सदस्यों की सूची सभी को उपलब्ध करा दी गई है. सभी परीक्षा के संचालन में समन्वय एवं सहयोग के साथ काम करेंगे. कोई कठिनाई होने पर जिला कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं. जिले में मैट्रिक के लिए 30 और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 25 उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है. हर टीम का नेतृत्व मजिस्ट्रेट करेंगे. उन्होंने कहा कि शहर से दूर प्रखंडों में आज ही यानी बुधवार को प्रश्न पत्र भेज दिए जाएंगे. जिन प्रखंडों में बुधवार को प्रश्न पत्र भेजे जाएंगे उनमें बलियापुर, निरसा , टुंडी तोपचाची , बाघमारा आदि शामिल हैं. अन्य प्रखंडों को 24 मार्च को परीक्षा के ठीक पहले प्रश्न पत्र भेजे जाएंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-uproar-on-the-fifth-foundation-day-of-bbmku/">धनबाद

: बीबीएमकेयू के पांचवें स्थापना दिवस पर हंगामा [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही