Search

 
 
 

धनबाद : इंटर साइंस की जिला टॉपर शिक्षक बनकर ग्रामीण बच्‍चों को देंगी तालीम

 
Dhanbad : इंटर साइसं की धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-vice-chancellor-gave-advice-to-the-students-make-a-habit-of-reading-and-writing/">(Dhanbad)

जिला टॉपर पायल कुमारी की चाहत आगे चलकर शिक्षक बनने की है, ताकि बच्‍चों को अच्‍छी तालीम दे सकें. प्लस टू हाईस्कूल बलियापुर की छात्रा पायल कुमारी को जैक बोर्ड की इंटर साइंस की परीक्षा में 483 अंक मिले हैं. पायल ने बताया कि वह बीएससी ऑनर्स की पढ़ाई करेगी और पीएचडी कर अच्‍छा शिक्षक बनकर देश की सेवा करेगी. खासकर ग्रामीण बच्‍चों को अच्‍छी शिक्षा देकर योग्‍य बनाएगी. शिक्षक ही है जो बच्‍चों को पढ़ाकर और सही मार्गदर्शन देकर डॉक्टर व इंजीनियर बनाता है. इसलिए वह सर्वोपरि है. वह ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देगी. उन माता-पिता को जागरूक करेगी जो अपनी बेटियों की शादी जल्दी कर मुक्‍ति पा लेते हैं. उनमें शिक्षा का अलख जगाएगी. ताकि हर बेटी पढ़-लिखकर समाज का मान बढ़ाए.

पिता बोले- बेटियां बोझ नहीं, परिवार की मान हैं

ब‍लियापुर निवासी दीनबंधु कुंभकार अपनी बेटी पायल कुमारी की सफलता से काफी खुश हैं. उन्‍होंने बताया कि कुम्हार के काम में आमदनी नहीं होने के कारण परिवार चलाने के लिए उन्‍होंने राजमिस्त्री का काम कि‍या और बेटी को पढ़ाया. आगे भी उसे पढ़ा-लिखाकर योग्‍य नागरि‍क बनाएंगे. दीनबंधु को दो बेटियां हैं. पायल बड़ी है, जबकि छोटी बेटी 8वीं में पढ़ती है. वे कहते हैं कि बेटियां बोझ नहीं, बल्कि मां-बाप और परिवार की मान हैं. पायल ने इसे कर दि‍खाया है. पायल की मां गृहणी हैं. उन्‍होंने कहा कि बेटियां घर की लक्ष्मी हैं. हर मां-बाप को इसका ख्‍याल रखना चाहिए. बेटी से घबराना नहीं चाहिए. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-seven-percent-more-crude-oil-will-be-exploited-by-new-research-of-iit/">धनबाद:

आईआईटी के नए शोध से सात प्रतिशत ज्यादा क्रूड ऑयल का होगा दोहन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही