Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई का मामला : विद्यार्थियों को दोहरा आर्थिक नुकसान

Advertisement
Advertisement

प्लस टू विद्यालयों में हज़ारों नामांकन फॉर्म बिकने के बाद जागी सरकार

Dhanbad : डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई शुरू करने की सरकार की घोषणा के बाद गुणवत्ता पूर्ण पढ़ाई के लिए चिंतित विद्यार्थियों को जहां राहत मिली है, वहीं उन्हें दोहरा आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा. क्योंकि ज्यादातर विद्यार्थियों ने आनन-फानन में प्लस टू विद्यालयों में नामांकन के लिए फॉर्म भर दिया है. अब उन्हें कॉलेज में नामांकन के लिए दोबारा फॉर्म खरीदना होगा. कई स्कूलों ने फॉर्म के लिए बच्चों से 50-100 रुपए शुल्क वसूला है, जबकि कुछ में फॉर्म मुफ्त दिया जा रहा है. अब उन्हें कॉलेज में नामांकन के लिए दोबारा फॉर्म खरीदना होगा. ज्ञात हो कि अंगीभूत कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद होने की घोषणा के बाद विद्यार्थियों में आपाधापी मच गई थी. जिला शिक्षा विभाग ने भी झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) का हवाला देते हुए धनबाद जिले के सभी प्लस टू स्कूलों में इंटरमीडिएट में 1000-1000 सीटें उपलब्ध होने की घोषणा भी कर दी. इसके बाद जिले के 17 प्लस टू स्कूलों में नामांकन फॉर्म की बिक्री शुरू हुई. पिछले वर्ष की तुलना में इस साल तीन से चार गुना ज्यादा फॉर्म बिके हैं. शहरी इलाकों के स्कूलों में नामांकन को लेकर ज्यादा आपाधापी रही. अधिकतर स्कूलों में 800 से 1000 के बीच फॉर्म बिके.

किस स्कूल में कतने नामांकन फॉर्म बिके

राज प्लस टू हाई स्कूल झरिया : राज टू प्लस टू स्कूल के शिक्षक बताते हैं कि पिछले वर्ष यहां लगभग 300 नामांकन हुए थे. इस वर्ष अब तक लगभग 1000 फॉर्म बिक चुके हैं. प्लस टू हाई स्कूल बलियापुर : प्लस टू हाई स्कूल बलियापुर में अब तक 900 नामांकन फॉर्म बिक चुके हैं. जो पिछले वर्ष हुए नामांकन के मुकाबले काफी अधिक है. प्लस टू हाई स्कूल टुंडी : शहर से दूर होने की वजह से प्लस टू हाई स्कूल टुंडी में नामांकन की आपाधापी थोड़ी कम है. फिर भी अभी तक यहां 500 फॉर्म बिक चुके हैं. एचई प्लस टू हाई स्कूल धनबाद : एचई प्लस टू हाई स्कूल धनबाद में लगभग 1100 विद्यार्थियों ने नामांकन फॉर्म लिया है. स्कूल में फॉर्म का कोई शुल्क विद्यार्थियों से नहीं लिया गया. प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि डिग्री कॉलेज में पढ़ाई बंद होने की सूचना के बाद हजारों की संख्या में फॉर्म बिकने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. प्राणजीवन एकेडमी धनबाद : प्राणजीवन एकेडमी धनबाद में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों संकायों की सभी 128-128 सीटें भर चुकी है. मैट्रिक के विद्यार्थियों का अभी केवल मार्कशीट ही आया है लेकिन स्कूल ने प्रोविजनल नामांकन पूरा कर लिया है.

विद्यार्थियों को नुकसान, सरकार को फायदा

प्लस टू स्कूलों में नामांकन फॉर्म का शुल्क निर्धारित नहीं है. कई स्कूलों में 50 से 100 रुपया तो कई स्कूलों में नि:शुल्क फॉर्म दिया जा रहा है. ऐसे में यदि आधे स्कूलों में भी नामांकन फॉर्म के लिए 50 से 100 रुपए शुल्क वसूला गया, तो केवल धनबाद जिला में यह राशि 4 से 5 लाख रुपया तक पहुंच जाएगी. इतने पैसों का सीधा नुकसान विद्यार्थियों को और फायदा सरकार को है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-satakshi-mahila-mandal-distributed-food-items-among-the-needy/">धनबाद

: सताक्षी महिला मंडल ने जरूरतमंदों के बीच बांटी खाद्य सामग्री एचई प्लस टू हाई स्कूल धनबाद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही