Search

 
 
 

धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार से सासाराम तक जाएगी

 
Dhanbad : धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस शनिवार से सासाराम तक जाएगी. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गया-डिहरी ऑन सोन रेल सेक्शन में सोननगर में यार्ड रिमॉडलिंग और रेललाइन दोहरीकरण का कार्य पूरा हो चुका है. इस काम को  लेकर 16 फरवरी से कई दिनों तक ट्रेनें मेनलाइन होकर चल रही थीं. हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस, सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें आसनसोल से जसीडीह, झाझा व पटना होकर चल रही थीं. ये सभी ट्रेनें अब धनबाद होकर चलेंगी. इसके साथ ही नई दिल्ली जानेवाली पूर्वा एक्सप्रेस व कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस भी धनबाद के रास्ते चलेगी. पुरी से नई दिल्ली जानेवाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस गोमो के बदले मुरी, बरकाकाना, चोपन व चुनार होकर चल रही थी, जो अब गया होकर चलेगी. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-fight-against-the-oppressive-policies-of-the-center-united-front/">बोकारो

: केंद्र की दमनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करें- संयुक्त मोर्चा 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही