Search

 
 
 

धनबाद : अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

 
Katras : राजगंज थाने की पुलिस ने अंतरजिला मालवाहक वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक को दबोच लिया है. गिरोह के  अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही. यह जानकारी शनिवार को बाघमारा डीएसपी आनंद ज्योति मिंज ने दी. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राजगंज निवासी व्यक्ति ने थाने में अपने ट्रैक्टर की चोरी की लिखित शिकायत की थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया. चेकिंग के दौरान चोर ट्रैक्टर लेकर पहुंचे. पुलिस को देख वाहन छोड़कर चालक व ट्रैक्टर वर सवार अन्य लोग भागने लगे. संदेह के आधार पर पुलिस ने एक युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया. पूछताछ में पता चला कि उक्त ट्रैक्टर चोरी का है. इसके बाद पुलिस ने चोरी में शामिल युवक को गिरफ्तार कर वाहन जप्त कर लिया. उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे. गिरफ्तार व्यक्ति हजारीबाग के बरकट्ठा निवासी मनोज प्रसाद है. उसने ट्रैक्टर चोरी अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी तीन और लोग शामिल थे. इस धंधे में उनका बड़ा गिरोह सक्रिय है. गिरोह में ज्यादातर हजारीबाग के ही अपराधी शामिल हैं. इनलोगों ने कई जिलों में वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने गिरफ्तार युवक को शनिवार को जेल भेज दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bomb-thrown-at-door-if-extortion-money-not-paid-complaint-in-police-station/">धनबाद

: रंगदारी नहीं दी तो दरवाजे पर फेंका बम, थाने में शिकायत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही