Dhanbad : रेणुकूट, झारोखास और मयूरपुर रोड रेलवे स्टेशन पर 12 से 15 अप्रैल तक रेल लाइन दोहरीकरण और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे. इसकी वजह से धनबाद रेल मंडल होकर चलने वाली इस रूट की ट्रेनें 12 से 15 अप्रैल तक प्रभावित रहेंगी. गाड़ी संख्या 13350 पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस 12 व 13 अप्रैल को, जबकि गाड़ी संख्या 13349 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस 13 व 14 अप्रैल को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 18613 रांची-चोपन एक्सप्रेस 13 अप्रैल को गढ़वा रोड तक ही चलेगी. गाड़ी संख्या 18631 रांची-चोपन एक्सप्रेस का 12 व 14 अप्रैल को गढ़वा रोड तक ही परिचालन होगा. वहीं चोपन-रांची एक्सप्रेस 13 से 15 अप्रैल तक गढ़वा तक चलेगी. गोमो-चोपन पैसेंजर स्पेशल का 13 व 14 अप्रैल बरवाडीह तक ही चलेगी.
: बजरंग दल भूली प्रखंड कमेटी का विस्तार, विशाल बने सह संयोजक [wpse_comments_template]
ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
ट्रेन नंबर 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस 12 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग कटनी मुरवारा-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड के रास्ते जाएगी, जबकि ट्रेन नंबर 18102 जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस चुनार-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड के रास्ते जाएगी. ट्रेन नंबर 11448 हावड़ा-जबलपुर एक्सप्रेस 13 अप्रैल को गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते, ट्रेन नंबर 11447 जबलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस कटनी साउथ-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड के रास्ते, ट्रेन नंबर 19607 कोलकाता-मदार जंक्शन एक्सप्रेस गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुरवारा के रास्ते, ट्रेन नंबर 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-चुनार के रास्ते, तथा ट्रेन नंबर 12873 हटिया-आनंद विहार टर्मिनस झारखंड एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-चुनार होकर जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-expansion-of-bajrang-dal-bhuli-block-committee-vishal-became-co-convenor/">धनबाद: बजरंग दल भूली प्रखंड कमेटी का विस्तार, विशाल बने सह संयोजक [wpse_comments_template]