Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सिंदरी कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई हुई बंद

Sindri : सिंदरी (Sindri) बिनोद बिहारी महतो कोयालांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुधीनता सिन्हा के आदेश के बाद विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत दस कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई पर रोक लगा दी गई है. इस आदेश के बाद वर्ष 2023-25 से सिंदरी कॉलेज में भी इंटर में नामांकन नहीं हो सकेगा. इससे सिंदरी कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने की इच्छा रखनेवाले छात्रों को गहरा आघात लगा है. इस आशय की जानकारी देते हुए सिंदरी कॉलेज प्राचार्य कमलाकांत पाठक ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा विगत 15 मई को जारी पत्र के अनुसार बीबीएमकेयू उपकुलपति सुखदेव भोईं सहित सभी कॉलेजों के प्राचार्यों की सिंडिकेट की विगत 1 मई में यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि दस वर्ष पूर्व राज्य सरकार ने इसे बंद करने का आदेश दे दिया था, लेकिन कुछ कारणों से फिर जारी रखा गया था. हालांकि विश्वविद्यालय के एफिलिएटेड कॉलेजों में इसकी पढ़ाई जारी रहेगी. बताते चलें कि सिंदरी कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई मुख्य बिल्डिंग से अलग पूर्व महिला विंग में कराई जाती थी. सरकार के आदेश के बाद सरकारी शिक्षकों को हटा लिया गया था और संविदा पर रखकर शिक्षकों से इंटरमीडिएट की पढ़ाई कराई जा रही थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही