Search

 
 
 

धनबाद : रुक-रुक कर हो रही बारिश ने बढ़ाई उमस भरी गर्मी

 
तीन दिनों में 47 मिलीमीटर हुई बारिश, लेकिन अब भी सामान्य से 61 प्रतिशत पीछे
Dhanbad : मानसूनी बादलों के सक्रिय होने से जिले में मंगलवार एक अगस्त को लगातार तीसरे दिन बारिश हुई. मंगवार की सुबह से धूप-छांव के बाद दोपहर 1:30 बजे आसमान में काले बादल छा गए और 2:00 से 2:30 तक तेज बारिश हुई. बारिश की वजह से शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव हो गया. जिससे जनजीवन प्रभावित रहा. इस दौरान मंगलवार को ज़िले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रुक-रुक कर हो रही बारिश और धूप-छांव की वजह से उमस बढ़ गई.

3 दिनों में हुई 47 मिलीमीटर बारिश

बीते 3 दिनों में धनबाद जिले में लगभग 47 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इससे वर्षापात के आंकड़ों में आंशिक सुधार हुआ. हालांकि अब भी जिला सूखे की चपेट में है और यहां सामान्य से 61% कम बारिश हुई है. किसानों की माने तो पिछले 3 दिनों की बारिश में धान व अन्य फसलों को संजीवनी मिली है. लेकिन सामान्य स्थिति होने के लिए अभी लगातार बारिश की जरूरत है.

देवघर से गुजर रहा मानसून ट्रफ का पूर्वी छोर

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मानसून ट्रफ का पूर्वी छोर देवघर से गुजर रहा है. साथ ही बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से मानसून को गति मिल गयी है. दोनों समीकरण के कारण धनबाद व संथाल के क्षेत्र में 4 अगस्त तक लगातार वर्षा होने और गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-tundi-mla-placed-demand-in-the-house-to-make-rajganj-a-block/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : टुंडी विधायक ने राजगंज को प्रखंड बनाने की सदन में रखी मांग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही