Search

धनबाद : मतदान से 24 घंटे पहले अंतरराज्यीय सीमा होगी सील

Maithon : लोकसभा चुनाव को लेकर एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने सोमवार की शाम मैथन स्थित अपने कार्यालय में थानेदारों के साथ बैठक की. बैठक में निरसा-चिरकुंडा अंचल के सभी इंस्पेक्टर व थानेदार शामिल हुए. तय किया गया कि मतदान से 24 घंटे पहले मैथन की अंतरराज्यीय सीमा को सील कर दिया जाएगा और जगह-जगह जांच की जाएगी. ताकि शरारती तत्व चुनाव में व्यवधान पैदा ना कर सकें. एसडीपीओ ने थानेदारों को वारंटियों व आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को चिह्नित कर  गिरफ्तार करने का आदेश दिया. साथ ही अंतरराज्यीय सीमा पर सघन जांच करने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई. थानेदारों के साथ बैठक करते एसडीपीओ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp