Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: इंटक ने बीसीसीएल सीवी एरिया में की सभा, पेंशन रिवीजन की मांग

Maithan : मैथन (Maithan) बीसीसीएल सीवी एरिया के लायकडीह कार्यालय के समक्ष राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (इंटक) ने विभिन्न मांगों को लेकर 7 फरवरी मंगलवार को सभा की. यूनियन के महामंत्री एके झा ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन सार्वजनिक उपक्रमों को पूंजिपतियों के हाथों से छीनकर कांग्रेस की पूर्व सरकारों ने अपने अधीन किया था, उसे आज मोदी सरकार अडानी-अंबानी के हाथों बेच रही है. श्री झा ने कोल इंडिया से मांग की है कि प्रबंधन पेंशन का रिवीजन करें, साथ ही आवास मरम्मत, पेयजलापूर्ति, सप्ताह में 6 दिन काम करने पर अगला दिन संडे मिलने जैसी समस्याओं का समाधान अविलंब करे. सभा में क्षेत्रीय अध्यक्ष बीपी अम्बष्ठ, क्षेत्रीय सचिव मोईउद्दीन, एकराम अंसारी, रविंद्र महतो, राजेन्द्र राउत, शंकर कोईरी, रामवृक्ष यादव, संजय सिंह, रूस्तम अंसारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही