Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: करकेंद बाजार के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Putki : शनिदेव जन्मोत्सव पर करकेंद बाजार  स्थित शनिदेव मंदिर में शनिवार 20 मई को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा.   सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगने लगा. श्रद्धालु शनिदेव की पूजा-अर्चना, दीपदान, धूपबत्ती व तैलाभिषेक में जुटे रहे. कई भक्त शनि चालीस व शनि मंत्र का जप भी करते देखे गए.   मंदिर के पुजारी नत्थू शर्मा, उत्तम शर्मा एवं सहयोगी सोनू शर्मा, गोपाल शर्मा ने पूजा में श्रद्धालुओं का सहयोग किया. वह बताते हैं कि सच्चे मन से व श्रद्धा के साथ जो भी शनिदेव की शरण में आते हैं, उनकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है. छप्पन भोग आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ अनुष्ठान संपन्न हुआ.   इस अवसर पर मंदिर व शनिदेव की भव्य व आकर्षक सजावट भी की गई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही