Search

 
 
 

धनबाद: 318 करोड़ की जलापूर्ति योजना में गड़बड़ी की जांच कराएं: रागिनी सिंह

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र

Dhanbad: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने मंगलवार 1 अगस्त को के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को झरिया में 318 करोड़ रुपये की मेगा जलापूर्ति योजना में अनियमितता की जांच की मांग की है. श्रीमती सिंह ने कहा कि झरिया विधानसभा क्षेत्र में 318 करोड मेगा जलापूर्ति योजना का काम जेएमसी कंपनी कर रही है. परंतु पाइप लाइन बिछाने में घोर लापरवाही बरती जा रही है. नियमों की भी अनदेखी की जा रही है. पाइप 5 से 6 इंच की गहराई में बिछा दी जा रही है. प्राक्कलन के अनुरूप काम नहीं हो रहा व विभाग और संवेदक की मिलीभगत से सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाई जा रही है. श्रीमती सिंह ने जनहित में योजना की उच्च स्तरीय जांच करा कर विधि सम्मत कार्रवाई व प्राक्कलन के अनुरूप काम कराने की मांग की है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही