Search

 
 
 

धनबाद: तोपचांची कस्तूरबा की छात्रा के साथ दुर्व्यवहार मामले की जांच शुरू

 

शुभम संदेश के खबर का हुआ असर, टीम ने की पीड़ित व सहपाठियों से पूछताछ

Topchachi : विगत 27 जून मंगलवार को तोपचांची प्रखंड के मानटांड़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 12 वीं की छात्रा गुड़िया कुमारी के साथ अकाउंटेंट के दुर्व्यवहार व उसे कुर्सी फेंक कर मारने की कोशिश की खबर शुभम संदेश अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी. इसके बाद शनिवार 1 जुलाई को बाघमारा क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार व तोपचांची प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनोद प्रसाद मोदी जांच के लिए विद्यालय पहुंचे. उन्होंने पीड़ित छात्रा व सहपाठियों से पूरी घटनाकी जानकारी ली. पीड़ित छात्रा ने दुर्व्यवहार की विस्तृत जानकारी जांच अधिकारियों को दी. जांच टीम ने आरोपी अकाउंटेंट अरुण कुमार व वार्डन एंजिला टूडू का बयान भी दर्ज किया. अन्य छात्राओं ने भी अकाउंटेंट अरुण कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए. तोपचांची प्रमुख आनंद महतो ने शनिवार को धनबाद उपायुक्त व जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर आरोपी अकाउंटेंट के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है. जिप सदस्य विकास कुमार महतो ने भी मामले को गंभीर बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. कहा कि विद्यालय की शिकायत बार-बार मिलती रहती है. इसे ठीक किया जाए. जांच अधिकारी गौतम कुमार ने कहा कि मामले को लेकर पीड़ित छात्रा के साथ अन्य छात्राओं से भी पूछताछ की गई है. आरोपी अकाउंटेंट को विद्यालय से हटा दिया गया है. जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपी जाएगी. मौके पर तोपचांची बीपीओ रिंकी कोर व अन्य भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही