Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: शहर के चौक-चौराहों पर चला ऑटो चालकों के खिलाफ जांच अभियान

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) यातायता पुलिस ने बुधवार 26 अप्रैल को शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर ऑटो रिक्शा चालकों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया. अभियान के तहत ऑटो रिक्शा से संबंधित रूट परमिट, इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, दाईं तरफ सुरक्षा रड तथा ड्राइवर वर्दी आदि की जांच की गई. यातायात पुलिस अर्नल मिंज ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक तथा यातायात उपाधीक्षक के निर्देश पर धनबाद जिले में सभी चौक चौराहों पर ऑटो रिक्शा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. विशेष अभियान में उन सभी ऑटो रिक्शा वालों की जांच की जा रही है, जिसका रूट परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, ड्राइवर वर्दी नहीं है. वाहन में ओवरलोड की भी जांच हो रही है. ऑन स्पॉट जुर्माना भी वसूला जा रहा है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. जांच अभियान धनबाद के पुलिस लाइन, कंबाइंड बिल्डिंग, श्रमिक चौक, बैंक मोड़ धनसार चौक, जोड़ा फाटक, सरायढेला तथा गोविंदपुर में चलाया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही