Search

 
 
 

धनबादः अवैध ओबी डंपिंग की जांच पूरी, BCCL को 15 दिनों में हटाने का निर्देश

जांच में टीम ने पाया कि बीसीसीएल और आउटसोर्सिंग देवप्रभा कंपनी ने जान-बूझकर वन भूमि पर ओबी डंप किया है. जांच दल का नेतृत्व कर रहे एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) पीयूष सिन्हा ने मौके पर बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के जीएम से पूछताछ की. लेकिन वह सही जवाब नहीं दे सके.
 

Dhanbad : धनबाद में वन भूमि पर अवैध रूप से ओवरबर्डन (ओबी) डंपिंग मामले की जांच पूरी हो गई है. डीडी आदित्य रंजन द्वारा गठित जिला स्तरीय समिति ने सोमवार को स्थल का निरीक्षण किया. समिति ने सुरंगा स्थित गोल्डन पहाड़ी और पहाड़ीगोरा क्षेत्र में ओबी डंप की जांच की. समिति ने बीसीसीएल को 15 दिनों में ओबी हटाकर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. जांच में टीम ने पाया कि बीसीसीएल और आउटसोर्सिंग देवप्रभा कंपनी ने जान-बूझकर वन भूमि पर ओबी डंप किया है. जांच दल का नेतृत्व कर रहे एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) पीयूष सिन्हा ने मौके पर बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के जीएम से पूछताछ की. लेकिन वह सही जवाब नहीं दे सके.

 इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने कहा कि बीसीसीएल का रवैया अनुकूल नहीं है. इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) ने भी इसे बीसीसीएल की लापरवाही करार दिया. एडीएम ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में निर्देशों का पालन नहीं हुआ, मामले की रिपोर्ट केंद सरकार को भेजी जाएगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

झरिया सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि बीसीसीएल ने 120 एकड़ अनावाद भूमि, 65 एकड़ वन भूमि और सैकड़ों एकड़ रैयती भूमि पर अवैध रूप से ओबी डंप किया है. पूर्व में बीसीसीएल ने देवप्रभा कंपनी को पत्र भेजकर स्पष्ट किया था कि संबंधित खाता-प्लॉट वन विभाग की भूमि है और वहां डंपिंग नहीं की जानी चाहिए थी. इसके बावजूद डंपिंग की गई जो गंभीर मामला है. टीम ने स्पष्ट कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही