Search

 
 
 

धनबाद :  11 लाख की ठगी के मामले की जांच शुरू, एसएनएमएमसीएच पहुंची पुलिस

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) एमबीबीएस में नामांकन के नाम पर 11 लाख की ठगी के मामले में 10 जनवरी को सरायढेला पुलिस एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंची. पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की. इस मौके पर भुक्तभोगी श्रीनिवास बोनिया, उनके पुत्र तुषार व पत्नी भी मौजूद थी. पुलिस ने अस्पताल अधीक्षक अरुण कुमार बर्णवाल से भी जानकारी ली. जांच टीम में शामिल पुलिस अधिकारी ने कमरा नंबर 76 को भी खुलवाया.  जानकारी के अनुसार पिछले दिनों ग्वालियर के छात्र तुषार कुमार को एमबीबीएस में नामांकन दिलाने के नाम पर कुछ लोगों की मिलीभगत से 11 लाख रुपये ठग लिये गए. पूरी वारदात एसएनएमएमसीएच अस्पताल में हुई.

   क्या है पूरा मामला

भुक्तभोगी श्रीनिवास बोनिया ने बताया कि वह ग्वालियर का रहने वाला है. वह पिछले दिनों ठग के संपर्क में आया. बात आगे बढ़ने पर वह 12 नवंबर को धनबाद के एसएनएमएमसीएच पहुंचे. रूम नंबर 76 में छात्र के परिजनों ने एमबीबीएस में नामांकन के लिए बैठे दो ठगों के हाथ में 6 लाख रुपये नगद दिए. दूसरे दिन 13 नवंबर को 2. 40 लाख व 14 नवंबर को 1.20 लाख रुपये दिये. फिर ग्वालियर पहुंचने के बाद ऑनलाइन 1.14 लाख रुपये ट्रांसफर किया गया. इसके बाद ठगों ने अपना मोबाइल बंद कर दिया तो उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ.  उन्होंने बताया कि  दौड़े-भागे एसएनएमएमसीएच पहुंचे तो ठगी की जानकारी हुई. धनबाद के सराय ढेला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस संदिग्धों की जांच पड़ताल में जुटी है. खबर लिखे जाने तक सीसीटीवी फुटेज की जांच चल रही थी. एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक अरुण कुमार बर्णवाल का कहना है कि अस्पताल में इस घटना की जांच चल रही है. पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग किया जा रहा है. यह भी पढ़ें: ईसीएल">https://lagatar.in/ecl-mugmas-rajpura-colliery-mine-caved-in-woman-died/">ईसीएल

मुगमा की राजपुरा कोलियरी खदान में चाल धंसी, महिला की मौत  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही