Search

धनबाद : पालारपुर पंचायत भवन में लगे हेल्थ कैंप में 50 लोगों की जांच

Nirsa : निरसा (Nirsa) के पालारपुर पंचायत भवन में एपेक्स मेडिसिन एंड हेल्थ केयर के सहयोग से 8 जून को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में आसपास के गांवों से पहुंचे 50 से अधिक लोगों की जांच की गई. मरीजों की जांच प्रसिद्ध न्यूरो एवं मनोचिकित्सक डॉ. डी साहा, चितरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के डॉ. विप्लव मिश्र, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. इला राय, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार, कोलकाता की जेनरल फिजिशियन डॉ. अपूर्वा हर्ष व उनकी टीम ने की. शिविर में ज्यादातर लोग सर्दी-खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर आदि की शिकायत लेकर पहुंचे थे. जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें उचित सलाह भी दी. शिविर को सफल बनाने में मुखिया अपर्णा देवी, झामुमो के जिला सह सचिव तपन तिवारी, तारक राय, आयुष राय, आलोक माजी, साधन महतो, सुरेश बाउरी, हिमालय तिवारी, सोनाराम हांसदा, संध्या माजी, पुमन माजी आदि की सराहनीय भूमिका रही. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-people-of-baghmara-do-not-get-the-benefit-of-government-schemes-demand-for-action-against-the-culprits/">धनबाद

: बाघमारा के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं, दोषियों पर कार्रवाई की मांग  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//