Search

 
 
 

धनबाद: होटल रतन विहार मार्केट कांप्लेक्स के कागजात की हुई जांच

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर जिला पर्यटन नोडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने शनिवार 7 जनवरी को होटल रतन विहार मार्केट कांप्लेक्स का औचक निरीक्षण किया. कांप्लेक्स के सभी दुकानों के कागजात की जांच की गई. पर्यटन नोडल पदाधिकारी ने बताया कि यह टूरिज्म डिपार्टमेंट की परिसंपत्ति है. समय समय पर परिसंपत्ति का निरीक्षण किया जाता है. मौके पर प्रभारी दंडाधिकारी सह सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी परशुराम सिंह एवं धनबाद थाना से प्रतिनियुक्त पुलिस सब इंस्पेक्टर रजनीश कुमार एवं पुलिस बल के महिला एवं पुरुष जवान मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही