Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन व वीवीपैट की जांच शुरू

Advertisement
Advertisement

उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के साथ किया निरीक्षण

Dhanbad: उपायुक्त वरुण रंजन सोमवार 14 अगस्त को राजनीतिक दलों के साथ कोहीनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयरहाउस पहुंचे. उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, वीवीपैट की जांच का अवलोकन किया. कर्मियों से वोटिंग मशीन की वस्तु स्थिति की जानकारी ली. उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर मतदान से जुड़ी मशीनों की आज से जांच शुरू कराई गई है. जांच 25 अगस्त तक चलेगी. उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह तैयारी की जा रही है, ताकि तय समय पर निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित कराया जा सके. वेयर हाउस के खुलने से बंद करने तक राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. एफएलसी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) के इंजीनियर दो चरण में इस कार्य को कड़ी सुरक्षा के बीच पूरा करेंगे. इस दौरान वेब कास्टिंग द्वारा भारत निर्वाचन आयोग एवं झारखंड मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग इसकी निगरानी करेंगे. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, एडीएम (सप्लाई), योगेंद्र प्रसाद समेत सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे‌. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही