Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बाजार समिति के पणन सचिव के खिलाफ जांच शुरू, पहुंची दो सदस्यीय टीम

Advertisement
Advertisement

नियमों का उल्लंघन कर दुकानों की बिक्री का है आरोप, प्रबंधक ने बनाई थी कमेटी

Dhanbad :नियमों का उल्लंघन कर बाजार समिति की दुकानों की खरीद-बिक्री के मामले में पर्षद के प्रबंध निदेशक की ओर से गठित दो सदस्यीय टीम शुक्रवार 22 सितंबर दोपहर को धनबाद कृषि बाजार पहुंची. जांच टीम ने दुकानों के आवंटन से संबंधित कागजात मांगे. इसके अलावा वहां के व्यवसायियों से भी बातचीत की. पणन सचिव राकेश कुमार सिंह भी मौजूद थे. बताते चलें कि कृषि विपणन पर्षद के प्रबंधक कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने जांच टीम का गठन किया है. कमेटी में लिपिक विनोद उरांव व अर्जुन कुमार शामिल हैं. कमेटी को दो दिनों के अंदर प्रबंध निदेशक को जांच रिपोर्ट भी सौंपनी है.

 क्या है मामला

धनबाद के बाजार समिति के पणन सचिव राकेश कुमार सिंह पर समिति की दुकानों को यूपी के एक व्यापारी ब्रजमोहन राठौड़ को बेचने का आरोप है. हालांकि राज्य में बाजार समिति भंग है और पणन सचिव को ऐसा करने का अधिकार नहीं है. जानकार बताते हैं कि दुकान बेचने से संबंधित आदेश बाजार समिति के पणन सचिव ने 9 सितंबर 2023 को कार्यायल आदेश संख्या 31 के तहत जारी किया था. पत्र के अनुसार ब्रजमोहन के नाम दुकान संख्या 33 और 34 आवंटित की गई है, जिसका क्षेत्रफल 532 वर्गफीट है. सचिव के खिलाफ और भी कई आरोप लगे हैं. हजारीबाग में भी उनपर गड़बड़ी करने का आरोप लगा था. व्यापारियों का कहना है कि राज्य की सभी बाजार समितियां भंग हैं. ऐसे में दुकान का आवंटन नहीं किया जा सकता है. आवंटन के लिए कोई नोटिस भी नहीं दिया गया. पणन सचिव ने अपने बयान में कहा था कि राजस्व संग्रहण के लिए दुकानें अस्थायी रूप से आवंटित की गई हैं. इसकी सूचना बोर्ड को दी गई है. अस्थायी आवंटन में दुकानों का सौदा पैसा लेकर नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही वह अपनी बात रखेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही