Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आइएसएम प्रोफेसर की मौत मामले में गठित होगी जांच टीम

Dhanbad : आइआइटी-आइएसएम में 13 जून को प्रो यशवंत कुमार गजाला की डूबने से हुई मौत मामले में जांच टीम गठित की जाएगी. निदेशक प्रो राजीव शेखर ने बताया कि जांच पूरी होने तक स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर में स्थित स्विमिंग पुल को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है. बता दें कि प्रोफेसर की मृत्यु की वजह से दूसरे दिन भी संस्थान परिसर में मायूसी छायी रही. हालांकि शैक्षणिक कार्य जारी रहा. बता दें कि प्रोफेसर यशवंत गजाला की स्विमिंग पुल में डूबने से मौत हो गई थी. घटना के समय लगभग एक दर्जन प्रोफेसर स्विमिंग पुल के पास मौजूद थे. प्रो गजाला उड़ीसा के रहनेवाले थे. 13 जून को ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं. डूब कर मरने की पुष्टि हुई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-coal-businessman-praveen-rai-shot-dead-in-broad-daylight-in-chasnala/">धनबाद

: चासनाला में कोयला व्यवसायी प्रवीण राय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या [wpse_comments_template] फोटो : प्रोफेसर यशवंत कुमार गजाला की फाइल फोटो.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही