Search

 
 
 

धनबाद : शहर के चौक-चौराहों पर सजी पटाखे की दुकान दे रही हादसे को आमंत्रण

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) दीपावली आते ही शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से पटाखों की दुकानें सज गई हैं. हालांकि प्रशासन ने पटाखा बेचने की जगह तय कर दी है. बावजूद आदेश की अनदेखी करते हुए भीड़ भाड़ वाले इलाके में पटाखों की बिक्री हो रही है. सार्वजनिक स्थानों पर पटाखों की ये दुकानें किसी अनहोनी को दावत दे रही हैं.

  मात्र 11 दुकानदारों को मिला है लाइसेंस

जिला प्रसाशन ने पटाखों की बिक्री के लिए शहर के 41 दुकानदारों को लाइसेंस दिया है. प्रशासन ने अस्थायी तौर पर पटाखा बेचने के लिए दो स्थान गोल्फ ग्राउंड व बैंक मोड़ क्षेत्र के तेतुल तल्ला मैदान भी तय कर दिये हैं.

   शहर में छोटी-बड़ी एक हजार पटाखों की दुकान

मगर इस आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए शहर में छोटी-बड़ी लगभग 1000 से भी अधिक दुकान सजी हुई हैं. इन दुकानों के आस पास अन्य सामग्री बेचनेवाले लोगों का कहना है कि पटाखों की दुकान की संख्या पिछले वर्ष की अपेक्षा दोगुनी से भी ज्यादा है. सार्वजनिक स्थान पर पटाखे बेचने वाले लोग ट्रैफिक जाम का कारण भी बन रहे हैं.

   दुकानदारों की लापरवाही से मिल रहा खतरे का संकेत

भीड़ भाड़ वाले इलाके या बाजार में अगर कोई पैदल यात्री धूम्रपान करता है और बीडी, सिगरेट या माचिस जलाता है तो अनहोनी की संभावना बढ़ जाती है. दुकानदारों की लापरवाही खतरे की ओर इशारा कर रही है. अब प्रशासन पर निर्भर है कि वह जान-माल की रक्षा को प्राथमिकता दे या इन पटाखा दुकानदारों को. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-prayas-india-celebrated-diwali-festival-children-showed-their-skills/">धनबाद:

प्रयास इंडिया ने मनाया दीपावली उत्सव, बच्चों ने दिखाये हुनर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही