Search

धनबाद आमंत्रण कप क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रॉफी का किया गया अनावरण

Dhanbad : शिवदानी सिंह मेमोरियल ट्रॉफी का अनावरण बुधवार 24 मई को रेलवे स्टेडियम में किया गया. इंडिगो क्लब और डीएसए रेलवे के संयुक्त तत्वावधान में डे-नाईट आमंत्रण कप क्रिकेट टूर्नामेंट 30 मई को शुरू होगा. आयोजन समिति के सचिव एसए रहमान ने बताया कि टूर्नामेंट 4 जून तक रेलवे स्टेडियम में होगा. इस डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट में विजेता टीम को 21 हजार नगद राशि और ट्राफी दी जाएगी. उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये इनाम स्वरूप मिलेंगे. मैन ऑफ द मैच को 1500 का नगद पुरस्कार अपना हॉस्पिटल द्वारा दिया जाएगा. इसके अलावा सर्वाधिक छक्का मारने वाले को भी पुरस्कृत किया जाएगा. ट्रॉफी अनावरण में बतौर अतिथि रेलवे के खेल अधिकारी अजीत कुमार, रेलवे के सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार,  सीनियर कमांडेंट सरफराज अहमद, सीनियर डीओएम अजंय तिवारी, पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह, 99 ग्रुप के सीएमडी श्याम पांडेय, डॉ इश्तियाक अहमद, शांतनु चौधरी, आमिर हाशमी, असीत सहाय, शकील अंसारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp