Search

 
 
 

धनबाद : महालया पर देवी का आवाहन, दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से गूंजे मंदिर

 
Dhanbad : आश्विन अमावस्या को महालया पर शक्ति की देवी मां दुर्गा का आवाहन किया गया. 25 सितंबर को धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-digital-membership-campaign-started-add-more-and-more-new-people-to-congress-brajendra/">(Dhanbad)

शहर के देवी मंदिर तड़के 4 बजते ही दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से गूंज उठे. मंदिरों के बाहर सुबह से ही आतिशबाजी भी हुई. बंगाली समुदाय के लोगों ने मां के आगमन पर खुशी व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी. महालया पर मूर्तिकारों ने परंपरा अनुसार मां की प्रतिमा में नेत्र का निर्माण किया. बंगाली समुदाय इसे चक्षु दान कहते हैं. सोमवार से शारदीय नवरात्र पर घरों व पंडालों में कलश स्थापन कर मां दुर्गा की पूजा शुरू हो जाएगी. अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापन उत्तम माना गया है. शहर के भुईंफोड़ मंदिर, शक्ति मंदिर, खड़ेश्वरी मंदिर सहित तमाम देवी मंदिरों में कलश स्थापन कर नौ दिनों तक दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा. पंडित एस कुमार ने बताया कि इस वर्ष माता का आगमन हाथी पर और प्रस्थान नौका पर हो रहा है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-mla-purnima-singh-cleaned-the-raja-pond-of-jharia-and-gave-the-message-of-cleanliness/">

धनबाद : विधायक पूर्णिमा सिंह ने झरिया के राजा तालाब की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही