Search

 
 
 

धनबाद : 100% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ असर्फी हॉस्पिटल का आईपीओ

 
लिस्टिंग के थोड़ी देर बाद ही शेयर 100 प्रीमियम पर चढ़कर रू 103.74 रूपये के हाई पर पहुंचा
Dhanbad : शेयर बजार में बुधवार 26 जुलाई को असर्फी हॉस्पिटल की धमाकेदार एंट्री हुई. असर्फी हॉस्पीटल का शेयर बुधवार को बीएसई एसएमई एक्सचेंज पर लगभग 100 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्ट हुआ, इसकी लिस्टिंग प्राइस रू98.80 प्रति शेयर है. हालांकि लिस्टिंग के थोड़ी देर बाद ही शेयर 100 प्रीमियम पर चढ़कर रू 103.74 रूपये के हाई पर पहुंच गया. बता दें कि इस आईपीओ पर इश्यू प्राइस रू 52 था. यानी पहले ही दिन आईपीओ खरीदने वाले निवेशकों के पैसे डबल हो गये. आपको बता दें कि असर्फी हॉस्पिटल का आईपीओ 17 जुलाई को निवेश के लिए ओपन हुआ था और निवेशकों ने 19 जुलाई 2023 तक आईपीओ की खरीदारी की थी. कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड रू 51 से 52 प्रति इक्विटी शेयर तय किया था, इसमें कुल रू 26.94 करोड़ तक के 51.80 लाख इक्विटी शेयरों की ताजा पेशकश शामिल है. हेम सिक्योरिटीज लिमिटेड पब्लिक इश्यू का बुक रनिंग लीड मैनेजर है. जबकि कैमियो कॉरपोरेट सर्विसेज आईपीओ रजिस्टर है. निवेशकों के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि रू 1,04,000 थी और असर्फी हॉस्पिटल आईपीओ के लॉट 2000 शेयर था. असर्फी होस्पिटल के एमडी हरेंदर सिंह ने कहा कि कंपनी का इरादा झारखंड के रंगुनी में कैंसर अस्पताल का निर्माण, स्वास्थ्य प्रबंधन और अनुसंधान संस्थान को पूरा करने के लिए इश्यू से प्राप्त आय का उपयोग करने का है. बता दें कि इस तरह का आईपीओ लिस्टिंग करने वाली असर्फी हॉस्पीटल झारखण्ड में दूसरी और धनबाद में पहली कंपनी है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-mass-leader-tapas-nags-death-anniversary-celebrated/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : मासस नेता तापस नाग की पुण्यतिथि मनाई गई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही