Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बस्ताकोला में बीसीसीएल के वर्कशॉप से हजारों का लोहा व पार्ट्स चोरी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के झरिया थाना क्षेत्र में बस्ताकोला स्थित बीसीसीएल के वर्कशॉप से चोरों ने हजारों रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना 18 मई देर रात की है. चोरों ने राजापुर वर्कशॉप के डोजर सेक्शन में सेंधमारी कर घटना को अंजाम दिया. शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर आए कर्मचारियों को घटना की जानकारी हुई. इसकी सूचना उन्होंने अधिकारियों को दी. इसके बाद अधिकारियों के दल ने डोजर सेक्शन का मुआयना किया. प्रबंधन चोरी गए सामान के आकलन में जुटा है.
इस संबंध में पूछे जोन पर वर्कशॉप के प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि डोजर सेक्शन में चोरी हुई है. चोर कुछ पुराने पार्ट्स-पुर्जे व कुर्सियां उठा ले गए हैं. इस संबंध मे झरिया थाना में लिखित शिकायत की जाएगी.
ज्ञात हो कि राजापुर वर्कशॉप में चोर पिछले कई महीनों से लगातार लोहा व कीमती पार्ट्स की चोरी कर रहे हैं. इससे वहां काम करने वाले कर्मियों में भय का माहौल है. वे बताते हैं कि यहां चोरी की घटना आम बात हो गई है.
यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tata-cricket-academy-beat-yac-by-59-runs/">धनबाद

: टाटा क्रिकेट एकेडमी ने वाईएसी को 59 रन से हराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही