Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  कतरास में राहुल चौक पर लगा लोहे का बैरियर

Katras :  कतरास (Katras) क्षेत्र के व्यस्ततम राहुल चौक पर शनिवार 25 फरवरी को बाघमारा की डीएसपी निशा मुर्मू एवं कतरास थाना प्रभारी रंधीर सिंह ने लोहे के चक्का वाला बैरियर लगवाया. उद्घाटन करते हुए दोनों पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे उपाय किये जा रहे हैं. डीएसपी ने उम्मीद जताई कि इस बैरियर से सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी. उन्होंने स्थानीय लोगों के प्रयास की भी सराहना की. मालूम हो कि राहुल चौक पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय समाजसेवी राजेश स्वर्णकार एवं अन्य लोगो ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई थी. पिछले 12 जनवरी को लोगों ने यहां धरना भी दिया था. यह बैरियर मोंगिया स्टील गिरिडीह के सहयोग से लगाया गया है. उद्घाटन समारोह में राजेश स्वर्णकार, सूर्यदेव मिश्रा, सचितानंद कुमार, डॉ अम्बिका सिंह, संजय साव, प्रदीप गुप्ता, भोला शर्मा, विमल कृष्णा मोदक, रजवार, अजय पाण्डेय, गुड्डू वर्मा, राजेश सिंह, मनबोध स्वर्णकार, विवेक स्वर्णकार, मुकेश स्वर्णकार, उपेंद्र माथुरी, अशोक पांडे, गुड्डू सिंह,गोपाल बोस, रवि पात्रा,राजेश प्रामाणिक, बबलू मिश्रा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही