Search

 
 
 

धनबाद: ईसीएल मुगमा एरिया में दिन के उजाले में कोलियरियों से हो रही है लोहा चोरी, प्रबंधन है मौन

 
कुमारधुबी भाग्यलक्ष्मी इंक्लाइन के समीप रेलवे साइडिंग पर गैस कटर से लोहा काट रहे थे चोर, पुलिस को देखते ही हुए नौ-दो ग्यारह
Maithon : ईसीएल मुगमा क्षेत्र के विभिन्न कोलियरियों में करोड़ों रूपये का स्क्रैप लोहा चोरों का निवाला बन रहा है. अब तो दिन के उजाले में गैस कटर से खराब पड़ी बड़ी-बड़ी मशीनों को काटकर गायब किया जा रहा है. ताज़ा मामला गुरुवार 14 सिंतबर की दोपहर कुमारधुबी भाग्यलक्ष्मी इंक्लाइन के समीप रेलवे साइडिंग का है. जहां वर्षों से खराब पड़े पुराने डोजर को दिन के उजाले में लोहा चोरों द्वारा गैस कटर लगाकर काटकर ले जाया जा रहा था. चिरकुंडा पुलिस को लोहा‌ (स्क्रैप) कटिंग की सूचना मिली तो मौके पर गश्ती दल पहुंचा. पुलिस को देख चोर भाग खड़े हुए. कटिंग लोहे से धुआं निकल रहा था. [caption id="attachment_758708" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/LOHA-POLICE-272x152.jpg"

alt="" width="272" height="152" /> झाड़ी में लावारिस पड़ी बेकार मशीन को देखती चिरकुण्डा पुलिस[/caption] घटना की‌ सूचना ईसीएल मुगमा क्षेत्र के सुरक्षा पदाधिकारी अमित रवानी को दी गयी. लेकिन उन्होंने कार्रवाई करने के बजाय अपना पल्ला झाड़ा और कहा कि उन्होंने कोलियरी प्रबंधक को घटना की जानकारी दे दी है. इसी तरह कुमारधुबी कोलियरी के चानक पिट टू में लाखों रूपये का स्क्रैप कटिंग कर दिन दहाड़े चोर लेकर भाग गये. लेकिन प्रबंधन यहां भी मौन रहा. प्रबंधन चोरी की घटना पर रोक लगाने के बजाय इसे दबाने के प्रयास में लगा रहता है. दरअसल कोलियरियों में स्क्रैप का कोई लेखा जोखा ही नहीं है. जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं. बता दें कि मुगमा क्षेत्र के विभिन्न कोलियरियों में पड़े स्क्रैप की यदि नीलामी कर दी जाती तो मुगमा क्षेत्र के घाटे को फायदे में तब्दील किया जा सकता है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-essay-quiz-and-translation-competition-organized-in-mugma-regional-office/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : मुगमा क्षेत्रीय कार्यालय में निबंध, प्रश्नोत्तरी व अनुवाद प्रतियोगिता का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही