Search

 
 
 

धनबाद : महुदा में लोहा चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार II समेत 2 खबरें

 
Mahuda : महुदा आरपीएफ की टीम ने रेलवे का लोहा चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्हें सोमवार को जेल भेज दिया गया. गिरोह के कई अन्य सदस्य आरपीएफ के रडार पर हैं. गिरोह में कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी नाम सामने आ रहा है, हालांकि आरपीएफ ने अब तक गिरोह में शामिल जनप्रतिनिधियों के नाम का खुलासा नहीं किया है. आरपीएफ उनके खिलाफ सबूत इकट्ठा करने में जुटी है. सबूत इकट्ठा होते ही इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई से गिरोह के सदस्यों में खलबली मची है. गिरफ्तार आरोपियों में बारकी निवासी मो. सोहेल, सिंगड़ा बस्ती निवासी मो. साकीर अंसारी व अत्ताउल्लाह अंसारी, लालबंगला पांडेयहीह निवासी मनसू महतो और भुरूंगिया निवासी रोशन कुमार सिंह शामिल है. सभी को रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया. महुदा आरपीएफ प्रभारी आरके साव ने बताया कि आरोपियों के पास टूटे हुए लोहे के सामान से भरा प्लास्टिक बैग व दो टुकड़ों में रेलवे की कैंडी बियरिंग प्लेट बरामद की गई. बरामद लौह सामग्री का वजन करीब 900 किलो है. यह सामान महुदा तालगाड़िया रेलखंड के बीच सिंगड़ा बस्ती के समीप बने एलएचएस से चुराया गया था. आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजकुमार साव के नेतृत्व में हुई छापेमारी में लालबाबू राय, उपेंद्र सिंह, बबलू कुमार, शरद कुमार, संजय रजक, धनंजय कुमार, कौशल कुमार, अमित रजक व दीपक कुमार शामिल थे.

सीआईएसएफ व पुलिस की छापामारी में बीस टन कोयला जब्त

Tetulmari : बीसीसीएल कतरास क्षेत्र की सीआईएसएफ टीम व तेतुलमारी पुलिस ने छापेमारी कर पाण्डेडीह 6 नंबर भूमि आउटसोर्सिंग पैच के पास से करीब 20 टन अवैध कोयला जब्त किया है. जब्त कोयले को हाइवा पर लोड कर क्षेत्रीय प्रबंधन को सौंप दिया गया. सीआईएसएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना का आधार पर की गई. बताया जाता है कि इन दिनों आउटसोर्सिंग पैच के समीप से अवैध कोयला की कटाई धड़ल्ले से हो रही है, दिन के उजाले में धंधेबाज कोयला काटकर  प्लास्टिक की बोरियों में भरकर जमा करते हैं और शाम ढलते ही उसे टेंपो, मारुति वैन, पिकअप वैन पर लोड कर डिपो में सप्लाई करते हैं. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-theft-by-breaking-the-lock-of-ccl-workers-house-in-jarangdih-in-broad-daylight/">बोकारो

: जारंगडीह में सीसीएल कर्मी के घर का दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही