Search

धनबाद : झरिया पुलिस को देख भागे लोहा चोर, औजार बरामद

Jharia : बस्ताकोला क्षेत्र के राजापुर परियोजना वर्कशॉप गोदाम में रविवार 11 जून की देर रात झरिया थाना पुलिस ने छापेमारी कर दो गैस सिलेंडर व लोहा काटने के कई औजार बरामद किये. लोहा चोरों का दल गैस सिलेंडर से लोहा व कीमती पार्ट्स काटने वर्कशॉप पहुंचा था. गिरोह के लोगों ने लोहा काटना शुरू ही किया था कि किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस का गश्ती दल पहुंचा व घेरा बंदी शुरू कर दी. खुद को घिरता देख अंधेरे का लाभ उठा कर सभी लोग भाग निकले. पुलिस ने मौके से दो गैस सिलेंडर, कटर,पाइप सहित लोहा काटने के औजार बरामद किये. कई बीसीसीएल कर्मियों का कहना था कि आए दिन परियोजना से लोहा व कीमती पार्ट्स की चोरी हो रही है और चोर आराम से फरार हो जाते हैं. विरोध करने पर कर्मियों की पिटाई भी कर देते हैं. वर्कशॉप में सीआईएसएफ जवानों की तैनाती की मांग की गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//