Maithom : एग्यारकुंड प्रखंड की चांच पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर खेल मैदान के समतलीकरण में अनियमितता मामले में स्थानीय प्रशासन गंभीर नहीं है. बीडीओ विनोद कर्मकार ने कमेटी बनाकर जांच का निर्देश तो दे दिया, लेकिन अबतक जांच की पहल नहीं की गई है. इससे पंचायत के जॉब कार्डधारियों में आक्रोश है. मनरेगा मजदूरों ने 20 जनवरी को पंचायत सचिव लालू रविदास को उनके कार्यालय में घंटों घेरकर हंगामा किया. कहा कि मनरेगा के काम में आखिर कैसे दिन के उजाले में जेसीबी मशीन से मैदान को समतल किया किया गया. इस अनियमितता के लिए लोगों ने सीधे तौर पर पंचायत सचिव व मुखिया प्रमिला देवी को जिम्मेदार ठहराया. लोगों के सवालों का पंचायत सचिव के पास कोई जबाब नहीं था. उलटे उन्होंने इसके लिए रोजगार सेवक को दोषी ठहरा दिया. ज्ञात हो कि उक्त मैदान को मनरेगा के तहत 1 लाख 57 हजार की राशि से समतल करना था. लेकिन मजदूर की जगह जेसीबी से मैदान को समतल करा दिया गया. आरोप है कि संवेदक ने पंचायत सचिव से मिलकर इस कार्य के लिए आंवटित राशि में से करीब 1 लाख 10 हजार रुपए की निकासी भी कर ली है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/manju-devi-300x251.jpeg"
alt="" width="300" height="251" /> उपमुखिया मंजू देवी[/caption] मामले में पंचायत की उप मुखिया मंजू देवी ने कहा कि इस कार्य के बारे में उन्हें जानकारी नहीं दी गई. बिना बताए ही कागजी प्रक्रिया से सारा काम करा लिया गया है. इसकी उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/amrawati-devi-300x242.jpeg"
alt="" width="300" height="242" /> पंसस अमरावती देवी[/caption] पंचायत समिति सदस्य अमरावती देवी ने कहा कि मनरेगा मजदूरों का हक और अधिकार को छीनकर मशीन से काम करा लिया गया, जो गलत है. योजना के संवेदक पर कार्रवाई होनी चाहिए.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/rinku-datta-300x166.jpeg"
alt="" width="300" height="166" /> रिंकू दत्ता[/caption] मनरेगा कार्य की देखरेख कर रही रिंकू दत्ता का कहना है कि मैंने जितने लोगों को काम करते देखा सभी की हाजिरी बनायी है. फर्जी हाजिरी बनाकर राशि कैसे निकाल ली गयी, यह नहीं मालूम है. इसकी जांच होनी चाहिए.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/premchannd-choudhary-300x220.jpeg"
alt="" width="300" height="220" /> मनरेगा मजदूर प्रेमचंद चौधरी[/caption] मनरेगा मजदूर प्रेमचंद चौधरी समेत अन्य मजदूरों ने बताया कि हमलोग जॉब कार्डधारी हैं, लेकिन काम नहीं दिया गया. मुखिया से भी कई बार आग्रह किया गया, लेकिन काम नहीं मिला. जिसने काम नहीं किया उसके खाते में मजदूरी भेज दी गई. इसकी जांच होनी चाहिए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-farewell-given-to-12th-class-girl-students-in-carmel-school/">धनबाद
: कारमेल स्कूल में 12वीं की छात्राओं को दी गई विदाई [wpse_comments_template]
दोषियों पर हो कार्रवाई : उपमुखिया
[caption id="attachment_533059" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="251" /> उपमुखिया मंजू देवी[/caption] मामले में पंचायत की उप मुखिया मंजू देवी ने कहा कि इस कार्य के बारे में उन्हें जानकारी नहीं दी गई. बिना बताए ही कागजी प्रक्रिया से सारा काम करा लिया गया है. इसकी उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए.
मजदूरों का हक छीना गया : अमरावती
[caption id="attachment_533063" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="242" /> पंसस अमरावती देवी[/caption] पंचायत समिति सदस्य अमरावती देवी ने कहा कि मनरेगा मजदूरों का हक और अधिकार को छीनकर मशीन से काम करा लिया गया, जो गलत है. योजना के संवेदक पर कार्रवाई होनी चाहिए.
राशि निकासी की जानकारी नहीं : रिंकू दत्ता
[caption id="attachment_533064" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="166" /> रिंकू दत्ता[/caption] मनरेगा कार्य की देखरेख कर रही रिंकू दत्ता का कहना है कि मैंने जितने लोगों को काम करते देखा सभी की हाजिरी बनायी है. फर्जी हाजिरी बनाकर राशि कैसे निकाल ली गयी, यह नहीं मालूम है. इसकी जांच होनी चाहिए.
जॉब कार्डधारियों को काम नहीं मिला : प्रेमचंद चौधरी
[caption id="attachment_533067" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="220" /> मनरेगा मजदूर प्रेमचंद चौधरी[/caption] मनरेगा मजदूर प्रेमचंद चौधरी समेत अन्य मजदूरों ने बताया कि हमलोग जॉब कार्डधारी हैं, लेकिन काम नहीं दिया गया. मुखिया से भी कई बार आग्रह किया गया, लेकिन काम नहीं मिला. जिसने काम नहीं किया उसके खाते में मजदूरी भेज दी गई. इसकी जांच होनी चाहिए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-farewell-given-to-12th-class-girl-students-in-carmel-school/">धनबाद
: कारमेल स्कूल में 12वीं की छात्राओं को दी गई विदाई [wpse_comments_template]
Leave a Comment