Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद बारूद पर खड़ा है, पुलिस मूकदर्शक बनी : बाबूलाल

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जेल में बंद बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी 12 जनवरी को धनबाद पहुंचे. मीडिया से बातचीत में मरांडी ने कहा कि पूरा धनबाद बारूद पर खड़ा है. यह शहर अपराधियों की नगरी बन गया है. अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है. जनता दहशत की जिंदगी जीने को विवश है. ज्ञात हो कि वारंटी को पुलिस हिरासत से जबरन छुड़ाकर ले जाने और वर्दी फाड़ने के मामले में ढुल्लू महतो धनबाद जेल में बंद हैं. उनकी पत्नी सावित्री देवी ने 11 जनवरी को कहा था कि जेल में उनके पति की जान को खतरा है. इसके अगले दिन ही बाबूलाल मरांडी उनसे मिलने जेल पहुंच गए. पारसनाथ मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार को वहां की समस्या का समाधान करना चाहिए. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-threat-to-life-of-mla-dhulu-mahto-in-jail-savitri/">धनबाद:

 जेल में विधायक ढुलू महतो को जान का खतरा : सावित्री [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही