Dhanbad : एक ओर जहां आइआइटी-आइएसएम रिकॉर्ड प्लेसमेंट, विश्वस्तरीय रिसर्च, आधारभूत संरचना विकास, स्टार्टप्स एवं टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब की स्थापना के माध्यम से देश-दुनिया में अपनी नई पहचान बना रहा है, वहीं दूसरी ओर बीते 6 माह में हुई तीन असामयिक मौतों से आइआइटी प्रबंधन सकते में है. प्रो गजाला ने 6 माह पूर्व ही संस्थान में योगदान दिया था. जबकि एक महीने पूर्व ही उनकी शादी हुई थी. प्रो गजाला प्रतिदिन स्विमिंग करते थे. ऐसे में डूब कर मरने को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. घटना के समय प्रो गजाला के साथ दर्जनभर लोग स्विमिंग कर रहे थे. बता दें कि प्रो गजाला की मौत से आहत प्रबंधन ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी के हाथों होने वाले मल्टीपरपज भवन के उद्घाटन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया.
: बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष को पूर्व बियाडा चेयरमैन ने दी बधाई
2018 बैच के छात्र ने लगा ली थी फांसी
6 दिसंबर 2022 को आइआइटी-आइएसएम के इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन विभाग के वर्ष 2018 बैच के छात्र प्रवीण कुमार ने अपने हॉस्टल में गमछे के सहारे फांसी लगा ली थी. वह हैदराबाद के चेरुकोरी का रहने वाला था. छात्रों ने बताया था कि वह पारिवारिक और आर्थिक कारणों से काफी तनाव में था.शादी के 10 दिन पहले फांसी पर झूल गया था टेक्नीशियन
पहली घटना के मात्र 40 दिन बाद आइआइटी-आइएसएम के जूनियर टेक्नीशियन दीपक कुमार ने 16 जनवरी 2023 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. दीपक ने स्टाफ क्वार्टर टाइप 2/44 के बाथरूम में फांसी लगा ली थी. उसकी 10 दिनों बाद शादी थी. उसके ससुर सूट के कपड़े का नाप लेने पहुंचे तो उन्हें होने वाले दामाद की मौत की जानकारी मिली. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-former-biada-chairman-congratulated-the-new-president-of-bar-association/">धनबाद: बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष को पूर्व बियाडा चेयरमैन ने दी बधाई
Leave a Comment