Search

 
 
 

धनबाद :  रेलवे अस्पतालों में चिकित्सकों व दवाओं की कमी का उठा मुद्दा

 

पीएनएम की बैठक में सुपरवाइजरों को शीघ्र ओवरटाइम के भुगतान की भी मांग

Dhanbad : मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में रेलवे अधिकारियों के साथ पीएनएम की बैठक में धनबाद रेल मंडल के विभिन्न रेलवे अस्पतालों में चिकित्सकों और दवाओ की कमी का मुद्दा उठा. जानकारी के अनुसार गुरुवार 14 सितंबर को बैठक के दौरान ईसीआरकेयू के केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय ने रेलवे अधिकारियों से कहा कि यूनियन की मांग पर मंडल रेल अस्पताल में टेटवैक और रेबिज का इजेक्शन उपलब्ध कराया गया है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रेलवे अस्पताल के सभी वार्डों में एसी लगाएं, ताकि मरीजों को परेशानी न हो. दुर्घटना राहत यान और ब्रेकडाउन में काम कर रहे सुपरवाइजरों को शीघ्र ओवरटाइम का भुगतान की जाए. विवेकानंद इंस्टिट्यूट पुराना स्टेशन को जल्द मरम्मत कराने की भी मांग की. स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक में ईसीआरकेयू के केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय व पीएनएम प्रभारी मोहम्मद जियाउद्दीन समेत कई लोग उपस्थित थे. उक्त जानकारी ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के मीडिया प्रभारी एनके खवास ने दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही