Search

धनबाद : डीआरएम की पत्नी का चप्पल उतरवाना अस्पताल कर्मी को महंगा पड़ा, पड़ी डांट, कपड़े भी उतरवाए

विरोध में रेलवे अस्पताल में कर्मचारियों का हंगामा, कामकाज ठप किया
अर्धनग्न अवस्था में बाहर निकला कर्मचारी बसंत उपाध्याय, तबीयत बिगड़ने पर अशर्फी अस्पताल रेफर
दांत का चेकअप कराने अस्पताल गई थीं डीआरएम की पत्नी, कर्मचारी ने नहीं पहचाना Dhanbad : रेलवे अस्पताल धनबाद में डीआरएम की पत्नी को चप्पल उतार कर डॉक्टर रूम में प्रवेश करने की बात कहना अस्पताल कर्मी बसंत उपाध्याय को महंगा पड़ गया. उसे डीआरएम ऑफिस में बुलाकर जमकर फटकार लगाई गई. आरोप है कि वहां उसके कपड़े उतरवाए गए और चार्जशीट की धमकी देकर वापस भेज दिया गया. वाकया 22 जून का है. डीआरएम की पत्नी डेंटिस्ट से चेकअप कराने अस्पताल आई थीं. घटना के बाद पीड़ित रेल कर्मचारी बसंत उपाध्याय मानसिक तनाव में आ गया और उसकी तबीयत बिगड़ गई. उसे इलाज के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. अस्पताल के अन्य कर्मचारियों को मामले की जानकारी 23 जून को मिली. गुस्साए कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और एकजुट होकर अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया. अस्पताल के गेट पर बैठकर जमकर नारेबाजी भी की. वहीं, पीड़ित कर्मी की तबीयत अधिक बिगड़ने पर उसे अशर्फी अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

यह है पूरा मामला

धनबाद के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा की पत्नी दंत रोग विशेषज्ञ से चेकअप कराने गुरुवार 22 जून को रेलवे अस्पताल में आई थीं. डॉक्टर के चैंबर के बाहर तैनात अस्पताल कर्मी (सहायक) बसंत उपाध्याय ने डीआरएम की पत्नी को नहीं पहचाना और उन्हें चप्पल खोल कर अंदर जाने की बात कही. कर्मचारी की यही बात मैडम को नागवार गुजरी. वापस लौट कर उन्होंने मामले की मामले की जानकारी डीआरएम को दी. कुछ देर बाद रेलवे अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को फोन आया. वह नीचे उतरे और उक्त रेल कर्मचारी को साथ लेकर डीआरएम कार्यालय पहुंचे. कर्मचारी बसंत उपाध्याय का कहना है कि डीआरएम के चैंबर में ले जाकर उसके साथ डांट-फटकार की गई. चार्जशीट की धमकी भी दी गई. उसके कपड़े उतरवाकर चैबर से बाहर निकाल दिया गया. अर्धनग्न अवस्था में ही वह घर लौटा.

घटना के बाद गुस्साए कर्मचारियों ने की जमकर नारेबाजी, ओपीडी सेवा रही ठप

[caption id="attachment_677389" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/railway-hospital-2-new-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> कामकाज ठप कर हंगामा करते अस्पताल के कर्मचारी[/caption] अस्पताल के कर्मचारियों को घटना की जानकारी शुक्रवार को मिली. गुस्साए कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया और जमकर नारेबाजी की. इससे कुछ देर के लिए ओपीडी समेत अस्पताल की सभी सेवाएं ठप रहीं. सूचना मिलते ही एडीआरएम आशीष झा और सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार अस्पताल पहुंचे. इस संबंध में पूछे जाने पर एडीआरएम ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-truck-overturned-on-nh-in-rajganj-traffic-jam-on-the-road/">धनबाद

: राजगंज में एनएच पर पलटा ट्रक, सड़क पर पलाई बिखरने से लगा जाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp