Search

धनबाद : बीएमएस को एल-20 की अध्यक्षता का दायित्व मिलना गौरव की बात- के लक्ष्मा रेड्डी

Dhanbad : भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रवादी सोंच के साथ काम करता है, इसलिए देश का नंबर वन संगठन है. यहीं वजह है कि एल-20 में संघ को अध्यक्षता करने को अवसर मिला है. उक्त बातें रविवार 21 मई को कोयला नगर सामुदायिक भवन में आयोजित संघ के दो दिवसीय कंपनी बोर्ड के कार्यक्रम में कोल उद्योग प्रभारी सह जेबीसीसीआई सदस्य के लक्ष्मा रेड्डी ने कहीं. उन्होंने कोयाल मजदूरों के 11वें वेतन समझौते पर कहा कि प्रबंधन एवं कोयला मंत्री पर लगातार दबाव के कारण बिना हड़ताल के श्रमिकों के हित में ऐतिहासिक फैसला हुआ है. बीएमएस के उप महामंत्री सुरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि एल-20 के तहत देश में पहला कार्यक्रम चंडीगढ़ में संपन्न हुआ. दूसरा कार्यक्रम पटना में होगा, इस कार्यक्रम में देश-विदेश के श्रमिक प्रतिनिधियों द्वारा श्रमिक हितों के वर्तमान हालात पर संकल्प पत्र तैयार कर केंद्र सरकार को दिया जाता है. उन्होंने 22 मईको डीजीएमएस के समक्ष होने वाले प्रदर्शन में श्रमिकों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की. इसके पूर्व कार्यक्रम के प्रथम सत्र में जी-20, एल-20 पर भारत सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया. संघ के अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह राठौर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. मंच संचालन आशीष कृष्णमूर्ति ने किया. कार्यक्रम में बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता, केकेएल रेड्डी, सैफुल्ला अंसारी, विजय कुमार मिश्रा, सुधीर घुरडे,  केपी गुप्ता, एके झा, ब्रिज बिहारी शर्मा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp