Search

 
 
 

धनबाद: कड़ाके की ठंड व कुहासे के बीच बच्चों को स्कूल पहुंचना भी मुश्किल

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) छुट्टियां समाप्त होने के साथ 2 जनवरी को जिले के लगभग सभी स्कूल खुल गए हैं. इधर स्कूल खुलते ही कड़ाके की ठंड और कुहासे के बीच स्कूली बच्चों की परेशानी भी बढ़ गई है. वे स्कूल तो आने लगे हैं, झारखंड अभिभावक महासंघ ने स्कूलों में एक सप्ताह की छुट्टी देने की आवाज भी उठाई है. महासंघ के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने कहा कि उपायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे. यदि कक्षा का संचालन करना ही है तो एक घंटे बिलंब से सुबह दस बजे से किया जाए, ताकि बच्चों को भीषण ठंड से राहत मिले. बता दें कि बढ़ती ठंड को देखते हुए विगत 21 दिसंबर को उपायुक्त ने सभी स्कूलों को सुबह नौ बजे से खोलने का आदेश जारी किया था. यह आदेश अगले माह 28 फरवरी तक प्रभावी है.

   दिन भर छाए रहे बादल, गिरा तापमान

2 जनवरी को अधिकतम तापमान में एक जनवरी के मुक़ाबले 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन चार दिनों तक तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है.

  संताल के जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 2 जनवरी को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए राज्य के पूर्वी भाग स्थित संताल के जिलों देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में घना कोहरा छाये रहने की चेतावनी दी है. साथ ही उत्तरी जिलों के लिए यलो और दक्षिण-पूर्वी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

धनबाद में अगले चार दिनों का संभावित तापमान

तिथि       अधिकतम       न्यूनतम 3 जनवरी     23            12 4 जनवरी     24            13 5 जनवरी     24            14 6 जनवरी     23            11 यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-a-25-year-old-youth-hanged-himself-in-sunder-nagar-sindri/">धनबाद:

सिंदरी के सुंदर नगर में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही