Search

 
 
 

धनबाद : होली पर बिहार की ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल, नहीं जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

 
Dhanbad : होली पर यदि अपने घर बिहार जाने की सोच रहे हैं, तो सोच-समझकर प्लान बनाइए. क्योंकि धनबाद से बिहर जाने वाली ट्रेनों में सीटें मिलना मुश्किल है. सभी ट्रेनों में टिकटों की 50 से अधिक वेटिंग चल रही है. त्योहार मनाने घर जाने की इच्छा रखने वालों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा तो की है, लेकिन वह ट्रेन होली के बाद 9 मार्च को चलेगी. कोरोना के कारण बीते दो वर्षों में कम संख्या में लोग होली मनाने अपने घर गए. इस बार यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा है. लोगों ने कई महीने पहले से होली के लिए सीट का आरक्षण करा लिया है. अब टिकटों की लंबी वेटिंग से ट्रेनों में नोरूम की स्थिति है. इस बार होली 8 मार्च को है. 4 व 5 मार्च को शनिवार व रविवार की छुट्टी है. इस कारण त्योहार पर चार दिन पहले ट्रेनों में सफर करने वालों की अच्छी खासी भीड़ रहने की उम्मीद है. कई ट्रेनों में तो वेटिंग टिकट भी मिलना बंद हो चुका है. अब ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाने से ही यात्रियों को राहत मिल सकती है. लेकिन रेलवे ने एक्सट्रा कोच लगाने को लेकर हाथ खड़े कर दिए हैं. धनबाद रेल डिवीजन के सीनियर डीसीएम अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि धनबाद से खुलने वाली ट्रेनों में पहले ही 24 कोच लगे हुए हैं. अब उनमें अतिरिक्त कोच नहीं जोड़ा जा सकेगा. जबकि गोरखपुर जाने वाली मौर्य एक्सप्रेस में हटिया से ही एक्सट्रा कोच जोड़ना संभव है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-government-schools-of-the-district-teasing-khelo-india-not-only-sports-teachers/">धनबाद

: खेलो इंडिया को मुंह चिढ़ाते जिले के सरकारी स्कूल, खेल शिक्षक ही नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही