Search

 
 
 

धनबाद : पर्यावरण की रक्षा के प्रति अपने दायित्व को समझना जरूरी : सरिता सिन्हा

 
दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्राचार्या समेत छात्र-छात्राओं ने किया पौधरोपण Dhanbad  : दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में 29 जुलाई को प्राचार्या सरिता सिन्हा समेत छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने 29 जुलाई को सामूहिक रूप से पौधरोपण किया. मौके पर प्राचार्या ने कहा कि पौधरोपण महज औपचारिकता नहीं है. हम सभी को पौधे के प्रति अपने दायित्व को समझना होगा. पौधे लगाए जाने के बाद उसके प्रति हमें संवेदनशील होना पड़ेगा. उसके बड़ा होने तक उसकी रक्षा जरूरी है. विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से आग्रह है कि पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व को समझें. जहां भी अवसर मिले पौधरोपण करें. पेड़-पौधे लगाने से पर्यावरण सुरक्षित रहेगा. प्रकृति के निकट रहकर हम प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे. पौधरोपण के पश्चात विद्यार्थियों ने दिल्ली के प्रगति मैदान में नई शिक्षा नीति की तृतीय वर्षगांठ पर आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ऑनलाइन सुना. प्रधानमंत्री ने अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए नई शिक्षा नीति के प्रति उनके योगदान की सराहना की और कहा कि नई शिक्षा नीति प्राचीनतम एवं आधुनिकतम संस्कृति का समागम है. इससे विद्यार्थी औपचारिक-अनौपचारिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी सभ्यता और संस्कृति को भी जानेंगे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-live-telecast-of-all-india-education-conference-in-kendriya-vidyalaya-1/">धनबाद

: केंद्रीय विद्यालय-1 में अखिल भारतीय शिक्षा समागम का हुआ लाइव प्रसारण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही