Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीबीएमकेयू में छात्रों को प्रमोशन के लिए 9 पेपर में पास होना अनिवार्य

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने नई शिक्षा नीति के तहत यूजी में प्रमोशन के नियम को बदल दिया है. अब विद्यार्थियों को फर्स्ट ईयर से सेकंड ईयर में जाने के लिए 12 पेपर में से 9 पेपर में पास होना अनिवार्य होगा. विद्यार्थियों को प्रति सेमेस्टर छह पेपर पढ़ने होंगे. 30 मई को हुए बैठक सह कार्यशाला में एनईपी कोऑर्डिनेटर प्रो हिमांशु शेखर चौधरी ने सभी प्राचार्यों को इस नए नियम की जानकारी दी गई थी. वही छह जून को विवि के द्वारा प्रमोशन के नए नियम को नोटिफाई कर दिया गया. बता दें कि इसके पूर्व सीबीसीएस सिस्टम के तहत विद्यार्थियों को प्रमोशन के लिए न्यूनतम 4 सीजीपीए पॉइंट स्कोर करने की बाध्यता थी.

केवल मेजर पेपर में देनी होगी इंटर्नल की परीक्षा

नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत परीक्षा संचालन के नियमों में भी परिवर्तन किया गया है. अब मेजर पेपर छोड़ कर बाकी पेपर में इंटरनल परीक्षा नहीं ली जाएगी. अब विद्यार्थियों को केवल मेजर पेपर में ही इंटरनल की परीक्षा देनी होगी. लेकिन इसके साथ ही सभी पेपर के लिए पासिंग मार्क्स को बढ़ा दिया गया है. अब पासिंग मार्क्स 40 प्रतिशत होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही