Search

 
 
 

धनबाद : सभी संस्थानों के कर्मियों का नाम वोटरलिस्ट में होना अनिवार्य- डीसी

 
Dhanbad : धनबाद की जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय में वोटर अवेयरनेस फोरम की बैठक हुई. डीसी ने सभी सरकारी व निजी संस्थानों के कार्यालय प्रधानों से कहा कि संस्थान के सभी कर्मियों का नाम मतदाता सूची में शामिल करान सुनिश्चति करें. यदि किसी कर्मी का नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो 27 अप्रैल तक वे अपना नाम दर्ज करवा लें. साथ ही वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भी अपना नाम मतदाता सूची में चेक करें. कहा कि शहरी क्षेत्र के सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन किया जाना है. वोटर अवेयरनेस फोरम के अध्यक्ष संस्था के हेड होंगे. इसके साथ ही सभी बैंक, कोचिंग सेंटर, सरकारी कार्यालय व प्रतिष्ठान, गैर सरकारी संगठन, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग कंपनियों में वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन करने का निर्देश दिया. प्रशिक्षण कोषांग के मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार कर्ण ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से वोटर अवेयरनेस ग्रुप के गठन के बारे में जानकारी दी. बैठक में नगर आयुक्त रविराज शर्मा, सिटी एसपी अजीत कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, एसडीओ उदय रजक,  उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुंडा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, जेएसएलपीएस के डीपीएम शैलेश रंजन समेत सभी बीडीओ, सीओ व अन्य अधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-2-news-including-tribute-to-martyr-bhagat-singh-rajguru-and-sukhdev-on-93rd-martyrdom-day/">बोकारो

: शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को 93वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही