Maithon : जुनकुंदर सेल्फ डिफेंस कराटे सेंटर ने मंगलवार को डुमरकुंडा उत्तर पंचायत भवन में बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया. टेस्ट में सफल प्रतिभागियों को बेल्ट व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान बच्चों ने कराटे के जरिए हैरतअंगेज करतब भी दिखाए. सेंटर से ब्लैक बेल्ट जापान से पंजीकरण होने वाले अमित रजक व प्रकाश बाउरी को सम्मानित किया गया. सेंटर संचालक सेंसेई चंद्रदेव प्रसाद ने कहा कि पिछले 30 वर्षों से वह मुफ्त सेल्फ डिफेंस कराटे की ट्रेनिंग दे रहे हैं. इसमें क्षेत्र की लड़कियों विशेष सुविधा दी गई है. इस कार्य से काफी सुकून मिलता है. लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए कराटे सीखना बहुत जरूरी है. मौके पर मुखिया रंजीत पासवान, एसवीएस स्कूल के निदेशक विवेक सिंह, गौरव गुप्ता, सुशांत पाल, राखी वर्णवाल, सूरज रवानी, इस्लाम अंसारी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए कराटे सीखना जरूरी- सेंसई चंद्रदेव
Last Updated: May 14, 2024 12:00 AM (IST)