Search

 
 
 

धनबाद : जीवन में अनुशासन, संतोष व शांति के गुणों का होना आवश्यक : ब्रह्मकुमारी अनन्या

 
ब्रह्माकुमारी बहनों ने छात्राओं को मूल्य शिक्षा व राजयोग मेडिटेशन का दिया ज्ञान
Nirsa : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की निरसा शाखा ज्ञान-विज्ञान भवन की बहनों ने खुदिया फाटक स्थित इंग्लिश स्कूल ऑफ लर्निंग में शुक्रवार 21 जुलाई को कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान आठवीं, नवमी, और दसवीं कक्षा की छात्राओं को मूल्य शिक्षा और राजयोग मेडिटेशन की जानकारी दी गई. ब्रम्हाकुमारी बहनों ने आध्यात्मिक मूल्य जैसे शांति, प्रेम, खुशी, शक्ति आदि गुणों को अपने जीवन में कैसे लाया जाए, इस विषय पर चर्चा की. इंदौर के ब्रम्हाकुमारी छात्रावास में रहकर यह शिक्षा प्राप्त करने वाली बीके अनन्या ने अपना अनुभव बताया और जीवन में अनुशासन, संतोष व शांति के गुणों का होना आवश्यक बताया. मौके पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.अवंतिका ने भी विद्यार्थियों को सदा खुश रहने और अपनी जीवन के प्रति शिक्षा स्थल, माता पिता व शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सदा ईश्वर का धन्यवाद करने की बातें बताई. बहनों ने राजयोग मेडिटेशन का ध्यान भी कराया. मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक मो.मकसूद आलम, ब्रह्माकुमार रंजीत श्रीवास्तव, रामानंद चौहान, रवि-रंजन, डॉ.जेडी पंडित, शिवचंद्र सिंह, राजनारायण महतो उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-complainants-got-assurance-in-janata-darbar-of-additional-collector/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: अपर समाहर्ता के जनता दरबार में फरियादियों को मिला आश्वाशन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही